العاديات
مولانا عزيزالحق عمري · हिन्दी, हिंदी
١.
उन घोड़ों की शपथ, जो दौड़कर हाँफ जाते हैं
٢.
फिर पत्थरों पर टाप मारकर चिंगारियाँ निकालने वालों की शपथ
٣.
फिर प्रातः काल में धावा बोलने वालों की शपथ
٤.
जो धूल उड़ाते हैं।
٥.
फिर सेना के बीच घुस जाते हैं।
٦.
वास्तव में, इन्सान अपने पालनहार का बड़ा कृतघ्न (नाशुकरा) है।
٧.
निश्चित रूप से, वह इसपर स्वयं साक्षी (गवाह) है।
٨.
वह धन का बड़ा प्रेमी है।
٩.
क्या वह उस समय को नहीं जानता, जब क़ब्रों में जो कुछ है, निकाल लिया जायेगा
١٠.
और सीनों के भेद प्रकाश में लाये जायेंगे
١١.
निश्चय उनका पालनहार उस दिन उनसे पूर्ण रूप से सूचित होगा।