التكاثر
مولانا عزيزالحق عمري · हिन्दी, हिंदी
١.
तुम्हें अधिक (धन) के लोभ ने मगन कर दिया।
٢.
यहाँ तक कि तुम क़ब्रिस्तान जा पहुँचे।
٣.
निश्चय तुम्हें ज्ञान हो जायेगा।
٤.
फिर निश्चय ही तुम्हें ज्ञान हो जायेगा।
٥.
वास्तव में, यदि तुम्हें विश्वास होता (तो ऐसा न करते)।
٦.
तुम नरक को अवश्य देखोगे।
٧.
फिर उसे विश्वास की आँख से देखोगे।
٨.
फिर उस दिन तुमसे सुख सम्पदा के विषय में अवश्य पूछ गछ होगी।
السورة السابقة
السورة التالية